फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की सरकार बनते ही वीरभद्र को देख लूंगा'

Thu, 01 May 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भाजपा पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर अपने निकम्मेपन को छुपाने की कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन 16 मई को केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही वीरभद्र सिंह को भी देख लूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग वोट के लिए सोने का एक-एक ग्राम का सिक्का और रुपयों से लेकर नशा तक लोगों में बांट रहे हैं। धूमल ने वीरवार को कुटलैहड़ हलके के नारी, बीहड़ू और बंगाणा में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सीबीआई का दुरुपयोग करते हुए आज तक वीरभद्र सिंह के कारनामों पर परदे डाले हैं।

लेकिन अब समय आ गया है जब सीबीआई का सदुपयोग होगा और वीरभद्र सिंह के सेब के पौधों की जांच के सही नतीजे प्रदेश के सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने 85 लाख रुपये की इनकम दिखा कर दो करोड़ रुपये का कर्ज लौटाने के जो तथ्य भी दिए हैं, उनका भी लेखा-जोखा आम जनता के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि वह अब किस मुंह से जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। जबकि उन्होंने जनता के हित में कोई काम किया ही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 10 साल से कांग्रेस राज कर रही है।

पिछले डेढ़ साल से प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार है। लेकिन जनता को सिवाय महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के कांग्रेस कुछ भी नहीं दे पाए। गैस सब्सिडी के नाम पर लोगों से लिया गया पैसा भी केंद्र सरकार डकार गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें