फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता सरकार से निराश, हताश और परेशान: धूमल

Sun, 29 Mar 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को सत्तासीन हुए दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन सरकार की संकीर्ण मानसिकता वाली नीतियों की वजह से जनता निराश, हताश और परेशान है। धूमल ने दौलतपुर चौक में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में खनन माफिया व वन माफिया का बोलबाला है। कांग्रेस से जुड़े हुए रेत माफिया के लोग रातोंरात फल-फूल रहे हैं।
विज्ञापन


गरीब व्यक्ति को एक ट्राली रेत लेना सपना बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय पर हमले में मुख्यमंत्री के बेटे शामिल रहे। खुद हमला करवाया और खुद ही क्लीन चिट दे दी। साफ है कि कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। प्रदेश में दुराचार, अपहरण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। दोषी राजनीतिक पहुंच के चलते सरेआम घूम रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और अपने राजनीतिक विरोधियों को झूठे केसों में फंसाने के लिए सारी सुरक्षा एजेंसियां लगा दी हैं। सड़कों की हालत बदतर है।

भाजपा को पांच साल में छह दर्जन राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क के क्षेत्र में पुरस्कार मिले लेकिन वीरभद्र सरकार के सत्ता में आते ही इन पुरस्कारों को ग्रहण लग गया है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया और मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें