धर्मशाला में पंजाब टीम और चेन्नई टीम के बीच रविवार को हुए आईपीएल मैच में धोनी के मुंबई से फैन ध्रुव मजीठिया भी पहुंचे। ध्रुव ने धर्मशाला के मौसम की भी जमकर तारीफ की।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब टीम और चेन्नई टीम के बीच रविवार को हुए आईपीएल मैच में धोनी के मुंबई से फैन ध्रुव मजीठिया भी पहुंचे। वह धोनी की जर्सी, चेन्नई का झंडा और मुंह पर पेंट लगाकर स्टेडियम के बाहर दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि वह धोनी के सारे मैच देखते हैं और उनका समर्थन करते हैं। वह धर्मशाला में शनिवार को पहुंचे थे। ध्रुव ने धर्मशाला के मौसम की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई और लोगों के पूछने पर उन्हें धोनी के बारे में और उनके पुराने मैचों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कचहरी में भी धर्मशाला द हेवन सिटी के साथ फोटो अपने सोशल मीडिया में पोस्ट की।