इसके अलावा जवान के स्टेच्यू भी आए हैं, जिन्हें नौसेना की यूनिफॉर्म पहनाई जाएगी। उधर, सैनिक कल्याण विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक मनोज राणा ने कहा कि नौसेना, वायु सेना व थल सेना के हथियार सहित अन्य सामग्री जबलपुर और नई दिल्ली से युद्ध संग्रहालय धर्मशाला के लिए आई है। जिसे जल्द युद्ध संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा।
युद्ध संग्रहालय धर्मशाला के नौसेना के मारकोज नेवल कंमाडो स्टेच्यू भी स्थापित किए जाएंगे। पर्यटक अब मारकोज नेवल कंमाडो के स्टेच्यू के साथ सेल्फी ले सकेंगे।