फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: इमर्जिंग टीम एशिया कप में भारत की ए टीम से खेलेंगे वैभव अरोड़ा

Tue, 15 Oct 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

बीसीसीआई की ओर से घोषित इंडिया-ए टीम में वैभव को भी चुना गया है। प्रतियोगिता इसके लिए वैभव अरोड़ा धर्मशाला के मंगलवार को रवाना होंगे। एशिया कप में इंडिया-ए टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान-ए टीम से 19 अक्तूबर को होगा। 
विज्ञापन
वैभव अरोड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान में होने वाले एसीसी पुरुष टी-20 इमर्जिंग टीम एशिया कप में हिमाचल प्रदेश के गेंदबाज वैभव अरोड़ा भारतीय-ए टीम से खेलेंगे। बीसीसीआई की ओर से घोषित इंडिया-ए टीम में वैभव को भी चुना गया है। प्रतियोगिता इसके लिए वैभव अरोड़ा धर्मशाला के मंगलवार को रवाना होंगे। एशिया कप में इंडिया-ए टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान-ए टीम से 19 अक्तूबर को होगा।   वैभव अरोड़ा ने नौ दिसंबर 2019 को सौराष्ट्र के खिलाफ डेब्यू किया और अपने पहले मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए थे।

विज्ञापन


उन्होंने रणजी के 25 मैच, विजय हजारे ट्राॅफी में 15 मैच और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 23 मैच एचपीसीए की ओर खेले हैं।   वह रणजी ट्रॉफी सीजन 2019-20 और 2023-24 में एचपीसीए के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इसके अलावा वैभव आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने एशिया कप के लिए वैभव अरोड़ा को इंडिया-ए में चयन होने पर बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें