हार से इंग्लैंड के समर्थक हुए निराश
- फोटो : संवाद
इंग्लैंड की तीसरे दिन ही हुई हार के कारण क्रिकेट प्रेमी निराश हुए। इस बार के मैच से उम्मीदें लेकर आए इंग्लैंड के समर्थक निराश होकर बाहर निकलते दिखे। कई पर्यटकों मैच के अगले दो दिनों के लिए प्री बुकिंग करवा कर रखी थी परंतु शनिवार को ही मैच खत्म होने से उनका पैसे बर्बाद हो गया।
इसके साथ ही कई पर्यटकों ने शुक्रवार को आकर वीकेंड में मैच देखने की उम्मीदें लगाई थी परंतु शनिवार दोपहर को मैच की समाप्ति से उन्हें काफी दुख हुआ। शनिवार को ही इंग्लैंड टीम की हार के बाद पर्यटक लौट गए। भारतीयों काे जीत की तो खुशी थी लेकिन धर्मशाला में मैच के जल्द खत्म होने से उन्हें दुख भी हुआ।
क्या बोले पर्यटक
दिल्ली के विशाल ने बताया कि वे मैचों के लिए बहुत उत्साहित थे। उन्होंने पत्नी के साथ दो दिन और होटल की प्री बुकिंग करवा कर रखी थी, परंतु शनिवार को ही मैचों की समाप्ति होने से उनके होटल में प्री-बुकिंग से उनके पैसों का नुकसान हो गया।
दिल्ली की हिमांशी ने बताया कि वह शुक्रवार को ही दिल्ली से धर्मशाला में शाम के मैचों का लुत्फ उठाने के लिए आई थी परंतु मैचों की शीघ्र समाप्ति से उनके होटलों की बुकिंग से उनका काफी नुकसान हुआ है। इंग्लैंड से गोपिम नहीं बताया कि वे अपनी टीम के समर्थन करने आए थे। शनिवार को इंग्लैंड के हारने से उन्हें बहुत निराशा हुई है। शनिवार को ही दो दिन पहले मैच समाप्ति होने पर भी उन्होंने काफी दुख जताया।
इंग्लैंड से टेव ने बताया कि वे टीम के इस तरह और इतनी जल्दी हारने के बहुत निराश हैं। उन्होंने सोचा था कि इस बार उनकी टीम ही टेस्ट मैच जीतेगी। इंग्लैंड से डेविड ने बताया कि टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हारने से वह बहुत हताश महसूस कर रहे हैं।
मैच की शुरुआत में उन्होंने अनुमान लगाया था कि यह मैच उनकी टीम ही जीतेगी परंतु मैच के शुरू होते ही और लगातार विकेट गिरने से उनका हौसला टूट गया और मैच हारने से उन्हें काफी निराशा हुआ। इंग्लैंड से एलेक्स ने बताया कि मैच हारने का उन्हें दुख तो है परंतु धर्मशाला की वादियों में मैच देखने में उन्होंने बहुत आनंद लिया। धर्मशाला के लोगों से उन्हें काफी पारिवारिक माहौल मिला। इससे उन्हें ज्यादा गम नहीं है।