फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला टी-20: टीम इंडिया का बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका का दारोमदार गेंदबाजी पर

Sat, 14 Sep 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला स्टेडियम में भारतीय टीम का दारोमदार बल्लेबाजी तो मेहमान टीम गेंदबाजी पर ज्यादा निर्भर रहेगी। रोहित शर्मा, शिखर धवन और कोहली के अलावा ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांडया पर टीम इंडिया की नजर रहेगी।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में तो इतना दम नहीं दिख रहा लेकिन गेंदबाजी में इनके पास कगिसो रबाड़ा जैसा गेंदबाज है, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर अकेले ही भारी पड़ सकता है। इनका साथ देने के लिए  जूनियर डाला, हैंड्रिक्स, नोटजे, स्पिनर शमशी भी हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

टॉस पर रहती हैं सबकी निगाहें

धर्मशाला में टॉस पर निगाह रहेगी। टी-20 विश्वकप के मैचों और भारत-दक्षिण अफ्रीका के अक्तूबर 2015 में हुए मैच को छोड़कर अब तक यहां जो भी टीम टॉस जीती है। उसने पहले गेंदबाजी ही की है। साल 2013 में इंग्लैंड, 2014 में वेस्ट इंडीज, 2016 में भारत, 2017 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि, साल 2015 में भारत ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी की थी।

धर्मशाला मैदान में रहा है भारत का औसत प्रदर्शन

धर्मशाला स्टेडियम में भारत का अब तक प्रदर्शन औसत ही रहा है। टीम इंडिया ने धर्मशाला में पांच मैच खेले हैं। इनमें से तीन मैच जीते हैं, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। 

धर्मशाला की तेज पिच मेहमानों के लिए प्लस प्वाइंट

धर्मशाला की तेज मेहमानों को फायदा दे सकती है। दक्षिण अफ्रीका की टीम तेज पिचों पर खेलने की आदी है। रबाड़ा भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। डीकॉक, मिलर यहां बल्ले से कमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें