फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 19 दिसंबर से, परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर

Sat, 16 Dec 2023 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एडमिट कार्ड वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। जो अपना अध्ययन पूरा कर चुके हैं और जिनके री-अपीयर पेपर शेष हैं, वे अपना एडमिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग की परीक्षाएं 19 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए 30 सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में एन-17, एन-22 और डी-फार्मेसी के नियमित और री-अपीयर के करीब 9,300 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे। बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों पर जहां सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी, वहीं नौ उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एडमिट कार्ड वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। जो अपना अध्ययन पूरा कर चुके हैं और जिनके री-अपीयर पेपर शेष हैं, वे अपना एडमिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र संस्थान में अध्ययनरत हैं, वे एडमिट कार्ड अपने संबंधित संस्थान से परीक्षा आरंभ होने से पूर्व नियमानुसार प्राप्त कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि 19 दिसंबर से शुरू होने वाली इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग की परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड प्रबंधन की ओर से जहां सीसीवीटी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, वहीं नौ फ्लाइंग स्क्वायड का भी गठन नकल रोकने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें