फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: कांगड़ा की लक्ष्मी की कप्तानी में टी-20 मैच खेलेगी हिमाचल की टीम

Wed, 22 Oct 2025 12:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने आगामी बीसीसीआई महिला अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
धन्या लक्ष्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने आगामी बीसीसीआई महिला अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कांगड़ा की धन्या लक्ष्मी को टीम का नेतृत्व सौंपा गया है, जबकि तिलक राज टीम के मुख्य कोच होंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि टीम 23 अक्तूबर को टूर्नामेंट के लिए नागपुर रवाना होगी, जहां 26 अक्तूबर को उसका पहला मुकाबला त्रिपुरा से होगा। हिमाचल की टीम में कप्तान धन्या लक्ष्मी के साथ वंशिका शर्मा, अहना शर्मा, वंशिका, पल्लवी ठाकुर, वैष्णवी, अंशिका सिंह, अर्चना ठाकुर, कुंजुम सिंह, भूमिका, उर्वी शर्मा, कनु प्रिया, अंशिता संदल, आर्या अग्निहोत्री और वैभवी अग्निहोत्री शामिल हैं।

विज्ञापन


टीम का प्राथमिक लक्ष्य अपने पूल में शीर्ष पर रहकर नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करना होगा। हिमाचल की टीम 26 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच पांच लीग मैच खेलेगी। 26 अक्तूबर को त्रिपुरा, 27 को बंगाल, 29 को असम और 31 अक्तूबर को मुंबई, जबकि 2 नवंबर को हिमाचल की टीम का मुकाबला कर्नाटक के साथ होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल की 15 सदस्यीय टीम की कप्तान धन्या लक्ष्मी को कप्तान नियुक्त किया है, जबकि तिलक राज टीम के कोच होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की युवा महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगी और हिमाचल का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें