फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दिल्ली से कांगड़ा के लिए 19 से और घटेंगी हवाई उड़ानें, कंपनियों ने जारी किया संशोधित शेड्यूल

Thu, 15 Jan 2026 01:09 PM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले हवाई शो की तैयारियों के चलते 19 जनवरी से दिल्ली से कांगड़ा (गगल) हवाई अड्डे के लिए उड़ानों की संख्या घटा दी गई है। 
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले हवाई शो की तैयारियों के चलते 19 जनवरी से दिल्ली से कांगड़ा (गगल) हवाई अड्डे के लिए उड़ानों की संख्या घटा दी गई है। इस दौरान दिल्ली से कांगड़ा के लिए केवल एक या दो फ्लाइट ही संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर शो की रिहर्सल और सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई बार उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसी वजह से कुछ फ्लाइटें रद्द की गई हैं, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


कंपनियों ने संशोधित शेड्यूल अपने ऑनलाइन एप्स पर अपलोड कर दिया है। ऑनलाइन शेड्यूल के अनुसार 19 जनवरी को दिल्ली से कांगड़ा के लिए केवल इंडिगो की एक फ्लाइट संचालित होगी। 20 जनवरी को स्पाइसजेट और इंडिगो की एक-एक फ्लाइट आएगी। 21 जनवरी को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट, 22 जनवरी को स्पाइसजेट और इंडिगो की एक-एक फ्लाइट निर्धारित की गई है। 23 जनवरी को कोई भी फ्लाइट शेड्यूल में नहीं दर्शाई गई है। 24 जनवरी को इंडिगो की दो फ्लाइट और 25 जनवरी को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट कांगड़ा हवाई अड्डे पहुंचेगी। वहीं 26 जनवरी को भी दिल्ली से कांगड़ा के लिए केवल इंडिगो की एक ही फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया गया है। 

विज्ञापन

किन्नौर के लिए हेली टैक्सी सेवा अब 20 से होगी शुरू
 जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों का लंबे समय से चल रहा हवाई सेवा के लाभ का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ रूट पर प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित हेली टैक्सी सेवा अब 20 जनवरी से आधिकारिक तौर पर शुरू की जाएगी। पूर्व में यह सेवा 14 जनवरी से शुरू होना प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उपायुक्त किन्नौर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री 20 जनवरी को इस हेली टैक्सी सेवा का विधिवत शुभारंभकरेंगे। यह सेवा रिकांगपिओ स्थित आईटीबीपी हेलीपैड से संचालित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत शुरू की जा रही इस सेवा का संचालन हेरिटेज एविएशन कंपनी की ओर से किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें