मुख्य बौद्ध मंदिर में दीर्घायु को लेकर आयोजित प्रार्थना सभा में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि मैं अभी पूरी तरह से स्वास्थ्य हूं, आगे भी तिब्बती संस्कृति और धर्म के लिए काम करता रहूंगा।
मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में दीर्घायु को लेकर आयोजित प्रार्थना सभा में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि मैं अभी पूरी तरह से स्वास्थ्य हूं, आगे भी तिब्बती संस्कृति और धर्म के लिए काम करता रहूंगा। सबको खुश रहना चाहिए और दूसरों को भी खुश रखना चाहिए। मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में बुधवार को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की लंबी आयु के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें दलाईलामा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पारंपरिक परंपरा से आयोजित प्रार्थना सभा में बौद्ध लामाओं ने मंत्रोच्चारण के साथ दलाईलामा की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान बौद्ध धर्म के गुरुओं सहित तिब्बती प्रशासन ने भी दलाईलामा की लंबी आयु की कामना करने के साथ उनसे आशीर्वाद भी लिया। दलाईलामा ने भी उपस्थित बौद्ध लामाओं और अनुयायियों के साथ मंत्रोच्चारण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं और अनुयायियों को दीर्घायु होने के लिए चित्त को खुश रखने की नसीहत दी और कहा कि बोधिचित्त और शून्यता का अभ्यास करते रहें। इससेे ही हम अपने आप को खुश रख सकते हैं।