फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: विस परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष की नारेबाजी, कांग्रेस विधायकों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2026 11:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष ओर विपक्ष आमने-सामने आ गए। इस दाैरान दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। 
विज्ञापन
धर्मशाला में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे पर हिमाचल को बेचने के आरोप लगाए। कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री विधानसभा लॉबी में एकजुट हुए। उन्होंने भाजपा के विरुद्ध लगातार नारेबाजी की। इसके बाद  हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सभी नेता नारेबाजी करते हुए विधानसभा भवन की ओर आगे बढ़े। इस प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए करों के प्रस्ताव की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन



उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा केवल प्रस्ताव पेश कर रही है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा करने से बच रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने हिमाचल का ईमान बेचा और सत्ता में हिमाचल का स्वाभिमान को नीलाम किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार में हिमाचल को बेचा जा रहा: जयराम
वहीं विपक्षी दल भाजपा ने भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हिमाचल को बेचा जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमकेयर को लेकर सदन में जो बात कही है, उस पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की ओर से आज किया गया प्रदर्शन आगे के लिए उनकी रिहर्सल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई है जिसका खामियाजा उसे आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। वहीं इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन आज भी प्रश्नकाल नहीं हुआ। नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें