फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: धर्मशाला कॉलेज के एनसीसी कैडेट मानव मन्हास का मॉरीशस के लिए चयन

Tue, 27 Jan 2026 01:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला व 5 हिप्र एनसीसी बटालियन धर्मशाला के एनसीसी कैडेट मानव मन्हास  ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट मानव मन्हास का मॉरीशस के लिए चयन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला व 5 हिप्र एनसीसी बटालियन धर्मशाला के एनसीसी कैडेट मानव मन्हास  ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानव का चयन एनसीसी के प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम  के लिए हुआ है, जिसके तहत वह भारतीय दल के सदस्य के रूप में मॉरीशस में अन्य देशों के सदस्यों के साथ हिस्सा लेंगे। रजोल के रहने वाले मानव मन्हास वर्तमान में धर्मशाला कॉलेज से बीए  की पढ़ाई कर रहे हैं। यह उनकी पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। मानव ने वर्ष 2024-25 में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय स्तर की गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्हें 2024-25 में ही इंडो-भूटान अंतरराष्ट्रीय एनसीसी कैंप के लिए भी चुना गया था। महाविद्यालय में हर्ष का माहौल इस शानदार उपलब्धि पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश पठानिया और एनसीसी अधिकारी  कैप्टन रंजीत सिंह ने कैडेट मानव मनहास व सीओ, एनसीसी को बधाई दी। प्राचार्य राकेश पठानिया ने कहा किया मानव की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। हमें गर्व है कि हमारे कॉलेज का छात्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। मानव के माता-पिता मुकेश मन्हास व रेणु मन्हास पेशे से सरकारी शिक्षक हैं।  मानव की सफलता का श्रेय कॉलेज के मार्गदर्शन और एनसीसी प्रशिक्षण को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें