फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में गरजा विपक्ष, जानिए पूरा मामला

Thu, 04 Dec 2025 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

प्रदेश विधानसभा शीत सत्र में गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विपक्ष ने विस परिसर में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विधानसभा परिसर में विपक्ष ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र में गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विपक्ष ने विस परिसर में प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर धारा 118 में संशोधन के विरोध और आपदा पर राजनीति करने पर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार आपदा के पैसे से तीन साल का जश्न मना रही है। आपदा से पूरा प्रदेश प्रभावित है और सरकार फिर भी जश्न मनाने के लिए आमदा है। जयराम ने कहा कि धारा 118 में संशोधन कर हिमाचल को बेचने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जयराम ने कहा कि व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलों भ्रष्ट सरकार... का नारा देकर आज जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन किया जा रहा है।  नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के तीन साल के पतन के प्रदर्शन का आगाज विधानसभा के बाहर से ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पहुंच रहे हैं। बीते दिनों एबीवीपी के युवा कार्यकर्ताओं, पेंशनरों, ओबीसी, दृष्टि बाधितों व अन्य लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि  शिमला घटना निंदनीय है, जहां पीएम के पुतले को जलाने की अनुमति किस आधार पर दी गई। अधिकारियों को अपनी सीमा में रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें