जयराम ने कहा कि व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलों भ्रष्ट सरकार... का नारा देकर आज जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन किया जा रहा है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के तीन साल के पतन के प्रदर्शन का आगाज विधानसभा के बाहर से ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पहुंच रहे हैं। बीते दिनों एबीवीपी के युवा कार्यकर्ताओं, पेंशनरों, ओबीसी, दृष्टि बाधितों व अन्य लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि शिमला घटना निंदनीय है, जहां पीएम के पुतले को जलाने की अनुमति किस आधार पर दी गई। अधिकारियों को अपनी सीमा में रहना चाहिए।