फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: डेढ़ हजार क्विंटल राशन किया गायब, विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर किया केस

Wed, 13 Nov 2024 10:44 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

  अमर उजाला ने 28 मई को राशन घोटाले का पर्दाफाश किया था। खबर छपने के बाद सरकार ने विभागीय और विजिलेंस जांच के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ने डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में गोदाम इंचार्ज के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब विजिलेंस जल्द ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश करेगा।  अमर उजाला ने 28 मई को राशन घोटाले का पर्दाफाश किया था। खबर छपने के बाद सरकार ने विभागीय और विजिलेंस जांच के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


अब मंगलवार को विजिलेंस थाना धर्मशाला में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित गोदाम के तत्कालीन इंचार्ज संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। विजिलेंस ने जांच में पाया कि विधानसभा क्षेत्र देहरा की जनता के लिए आया 1500 क्विंटल राशन राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में तो पहुंचा, लेकिन गोदाम से क्षेत्र के विभिन्न राशन डिपुओं और उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा।

आरोप है कि गोदाम इंचार्ज ने राशन कहीं गायब कर दिया। गोदाम इंचार्ज को हमीरपुर ट्रांसफर किया गया है। जांच पूरी होने के बाद मामला शिमला स्थित निदेशालय में विचाराधीन है। -सरवण सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम धर्मशाला

देहरा गोदाम इंचार्ज पर राशन गबन करने के आरोप लगे थे। विजिलेंस ने मामले की जांच की है और आरोप सही पाए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 420, 409, 465, 471 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। -बलवीर सिंह, एसपी, विजिलेंस, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें