फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धनीराम शांडिल बोले- 30 हजार आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं पर कैबिनेट में होगी चर्चा

Wed, 05 Jul 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार संभवतया आउटसोर्स से कर्मचारियों को न रखे। अभी इस विषय को बहुत से एंगल से देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंत्रिमंडल की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। आउटसोर्स कर्मचारियों के बारे में अभी तक कोई नीति निर्धारित नहीं है। यह बात स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कही है। उन्होंने कहा कि सरकार संभवतया आउटसोर्स से कर्मचारियों को न रखे। अभी इस विषय को बहुत से एंगल से देखा जा रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला है। केंद्र सरकार जो सहायता देना चाहती है, उसे नहीं दिया जा रहा है। जब भी किसी प्रकार के लोगों को रखते हैं तो उनके कॅरिअर को भी देखना होता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जुलाई के बाद शिमला लौटेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक संभावित है। आउटसोर्स कर्मचारी अपने लिए स्थायी नीति की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें