फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धाली पंचायत को मिलेगा नया भवन, खेल मैदान बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। नवगठित पंचायत धाली की आमसभा में शुक्रवार को 123 ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें पंचायत भवन और खेल मैदान के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने बताया कि 60 सदस्यों के कोरम के मुकाबले यह संख्या लोगों का उत्साह दिखाती है। धाली पंचायत के गठन के बाद ग्रामीणों को बैठकों के लिए 15 किलोमीटर दूर पीरन आना पड़ता है। इसका कारण पंचायत का अपना भवन न होना है। प्रधान अनोखी राम ने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण उनकी प्राथमिकता है। इससे विकास कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने नई पंचायत को लेकर लोगों में भारी उत्साह बताया। बैठक में उपप्रधान देवेंद्र शर्मा, वार्ड सदस्य ओम प्रकाश, रेखा देवी, देवेंद्रा कुमारी, श्याम लाल, पुष्पा देवी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें