फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से दें तस्करों की सूचना, गोपनीय रहेगी जानकारी: डीजीपी

Sat, 21 Sep 2019 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी
विज्ञापन

हिमाचल में बढ़ते नशे के कारोबार पर नकेल कसने को कोशिशों में जुटी राज्य पुलिस अब आम लोगों से सूचना पाने की कोशिशों में जुट गई है। डीजीपी सीताराम मरडी ने सोशल मीडिया के जरिये अपील की है कि आम लोग ड्रग फ्री हिमाचल एप डाउनलोड कर उसके माध्यम से जानकारी साझा करें।

विज्ञापन


इससे न तो उनकी जानकारी पुलिस तक पहुंचेगी और न ही उन्हें किसी मामले में शिकायतकर्ता बनना होगा। उनकी पूरी जानकारी गुप्त रहेगी। डीजीपी ने कहा कि आम तौर पर यह देखा गया है कि गवाह बनाए जाने तथा समाज में शत्रुता पैदा करने के भय से कुछ लोग पुलिस को सूचना देने से संकोच करते हैं, लेकिन बिन पब्लिक के सहयोग और सूचना उपलब्ध कराए इस अपराध पर पूरी तरह नकेल कसना आसान नहीं है।

ऐसे में ड्रग फ्री हिमाचल एप को आरंभ किया है। मरडी ने बताया कि एप की मदद से नशे की खेप आने या जाने, नशीले पदार्थ के भंडारण, इस्तेमाल, बिक्री, प्रचार प्रसार या अन्य तरह की जाकारी साझा की जा सकती है। इस एप के माध्यम से सूचना देने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। साथ ही एप का प्रयोग करने पर सूचना देने वाले का नाम, मोबाइल नंबर तथा आई पी एड्रेस पुलिस को तब तक पता नहीं लग पाएगा, जब तक कि शिकायतकर्ता खुद अपना विवरण साझा न करना चाहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें