फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा में मनाया देवठण पर्व लोगों ने किए देवता के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर देव जागरण का किया गया आयोजन
विज्ञापन

पहाड़ी नाटियों पर जमकर नाचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व जिसे स्थानीय बोली में देवठण कहा जाता है, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण (घैना) का आयोजन किया गया। इसमें देवता बडमू करियाला पार्टी के कलाकारों ने साधु के स्वांग, हास्य-व्यंग्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरी रात श्रद्धालु पहाड़ी नाटियों की धुनों पर झूमते रहे। देव जुन्गा के पुजारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि ठूंड स्थित देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल का इतिहास क्योंथल रियासत के समय से जुड़ा हुआ है। यह प्राचीन देवस्थल लंबे समय से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख केंद्र रहा है। मान्यता है कि 22 टीका देवस्थल देव जुन्गा से जुड़ी देव परंपराओं और क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं के सामूहिक मिलन का महत्वपूर्ण केंद्र है। देवशयनी और देवोत्थान पर्व के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इनमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अलावा दूरदराज के इलाकों से भी श्रद्धालु देवता का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। देव जुन्गा की मान्यता समूचे क्योंथल क्षेत्र में है। देवठण के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवता भी ठूंड स्थित 22 टीका देवस्थल में हाजिरी भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 टीका देवता मंदिर यानी प्राचीन देवठी के जीर्णोद्धार का कार्य इन दिनों जारी है। इसके चलते फिलहाल सभी देवी-देवताओं को मंदिर के साथ बने दीवानखाने (सराय) में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विराजमान किया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं पूर्ण होने पर देवताओं के समक्ष भेंट अर्पित की। देवठण के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में चावल के दाने भी वितरित किए गए। इस अवसर पर देव जुन्गा के कल्याणे (देवलु) मनोहर सिंह ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, दीपक रोहाल, जोगिंद्र ठाकुर बलोग, राजीव ठाकुर, प्रदीप ब्रागटा, सुरेश वर्मा, देवेंद्र नंबरदार, कृष्ण रोहाल, नवीन ठाकुर और चेतराम शर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के जुन्गा देवता के कल्याणे उमेद सिंह कंवर की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें