फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal: पीएम के लिए बनाए मंच के गेट का ताला खोलने पर अड़ गए देवता ब्रिंडू, सुरक्षा कर्मियों के छूटे पसीने

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 07:54 PM IST

सार

हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में दोपहर बाद करीब तीन बजे अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा के साथ चलने वाले देवता ब्रिंडू का उग्र रूप देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
देवता ब्रिंडू व पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला


इसके बाद देवता पीएम मोदी के लिए बनाए गए मंच के गेट को खोलने के लिए अड़ गए। देवता यहां पर क्यों जाना चाहते थे। इसका किसी को पता नहीं चल पाया, लेकिन देवता सीढ़ियों से होते हुए गेट तक पहुंच गए। यहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। इसके बाद कारकूनों ने देवता से विनम्र आग्रह किया कि आपकी बात को हम मानने के लिए तैयार हैं। इसके बाद ही देवता अपने देवलुओं के साथ अपने अस्थायी शिविर की ओर रवाना हुए। जिला देवी-देवता कारदार संघ कुल्लू के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि देवता से अर्ज करने के बाद वे लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next