फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेक रहा था माथा तभी आई मौत

Fri, 15 Dec 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाई(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में सक्रांति के दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने आए एक श्रद्धालु की हार्टअटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अनिल कुमार(44)निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सक्रांति के दिन मां चिंतपूर्णी के दर्शनो के लिए पंजाब से आए श्रद्धालु अनिल परिवार सहित मां के दरबार पहुंचा था। सुबह करीब चार बजे जब वह अपने परिवार के साथ दर्शन पर्ची लेकर पुराने बस स्टैंड की सीढिय़ों के पास जैसे ही लाइन में लगा तो वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। 

जिस पर पारिवारिक सदस्यों व सुरक्षा कर्मियों ने अनिल को चिंतपूर्णी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस के पास दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अनिल हार्ट का मरीज था, उसकी हृदय रोग का उपचार भी चला हुआ था। जो कि लुधियाना में दर्जी का काम करता था। उधर, डीएसपी अंब अजय राण ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मृतक के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए गए हैं। जिसमें मृतक हार्ट का मरीज बताया गया है और हार्ट अटैक ही मौत का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें