शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में रविवार को फ्रेडरिक एबर्ट स्टिफ्टुंग इंडिया कार्यालय ने हॉटस्पॉटिंग द हॉटस्पॉट्स : सिटीज फॉर क्लाइमेट जस्टिस विषय पर परिचर्चा की और शोधपत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शिमला के पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र सिंह पंवार के शोधपत्र क्लाइमेट जस्टिस इन एक्शन : फ्रेमवर्क फॉर इक्विटेबल क्लाइमेट एक्शन इन सिटीज का विमोचन किया गया। आईआईएएस के निदेशक प्रो. (डॉ.) हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने मुख्य वक्तव्य दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी शहरों में मैदानी क्षेत्रों की तर्ज पर हो रहा विकास, भूस्खलन, जल संकट और अचानक आने वाली बाढ़ जैसी समस्याओं को बढ़ा रहा है। परिचर्चा में सामाजिक और पर्यावरणीय संवेदनशीलता, समावेशी शहरी विकास, संसाधनों तक समान पहुंच और जलवायु न्याय आधारित नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। संवाद