फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सैंज में भारी तबाही, 40 दुकानें और 30 घर बाढ़ में हुए तहस-नहस, सीएम ने हवाई सर्वे के बाद दी जानकारी

Tue, 11 Jul 2023 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)

सार

Floods in Himachal Pradesh Today : कुल्लू जिले के सैंज में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां पर 40 दुकानें और 30 घर बाढ़ की चपेट में आने से तहस-नहस हो गए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया हवाई सर्वेक्षण। - फोटो : heavy rains
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के सैंज में भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां 40 दुकानें और 30 घर बाढ़ की चपेट में आने से तहस-नहस हो गए हैं। घटना रविवार दोपहर की है जब नदी में आई बाढ़ का पानी सैंज बाजार में घुस गया। इसका खुलासा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कुल्लू जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का हेलिकाप्टर से जायजा लेने के बाद किया।

विज्ञापन



उन्होंने हेलिकाप्टर से कुल्लू, बजौरा, सैंज तथा मणिकर्ण घाटी का हवाई सर्वे किया। मुख्यमंत्री ने सैंज में हुए इस नुकसान के लिए एक करोड़ की फौरी राहत देने की घोषणा की है, जो बुधवार को प्रभावित लोगों को वितरित की जाएगी। साथ में उन्हें खाने-पीने और रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि रविवार से ही सैंज घाटी में न बिजली और न ही टेलीफोन और इंटरनेट सेवा है। मुख्यमंत्री ने भुंतर में भी बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मनाली से कुल्लू और मंडी तक वैकल्पिक मार्ग बहाल
मनाली से कुल्लू और मंडी तक भले ही नेशनल हाईवे अभी बंद हो, लेकिन मंगलवार दोपहर बाद प्रशासन ने मनाली से वाया वामतट, नग्गर और सेऊबाग होते हुए कुल्लू तक संपर्क मार्ग बहाल कर दिया है। कुल्लू से मंडी के लिए भी वाया कंडी-कटौला संपर्क मार्ग खोल दिया है। अब मनाली, बंजार और अन्य क्षेत्रों में चार दिन से फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हो गया है। बता दें कि मंडी से पंडोह तक नेशनल हाईवे अभी बंद है। कुल्लू-मनाली एनएच कई जगह 200 मीटर तक बह गया है। मंडी से किरतपुर तक एनएच खुला हुआ है। 
विज्ञापन

 

वाहनों की टंकियां फूल करवा रहे लोग, पेट्रोल पंपों पर लगीं लाइनें
बारिश के बाद जिला मुख्यालय कुल्लू और भुंतर में लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइनें लग रही हैं। मंगलवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो शाम तक देखने को मिलीं। इसके अलावा मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग मोबाइल और वाहनों की एसेसरीज की दुकानों से हाथों हाथ गाड़ियों में लगने वाले चार्जर खरीद रहे हैं।

मंगलवार को मौसम खुलने के बाद लोगों ने सबसे पहले गाड़ियों में पेट्रोल भरना उचित समझा। लोगों को डर था कि मौसम ने अगर साथ न दिया तो कुल्लू में पेट्रोल की किल्लत हो सकती है क्योंकि कुल्लू का संपर्क मंडी से टूटने के कारण बड़े वाहन कुल्लू की ओर नहीं पहुंच रहे हैं। रामशिला से भुंतर के बीच करीब छह से सात पेट्रोल पंप हैं। इन सभी में पूरा दिन यही आलम रहा। उधर, मोबाइल और वाहनों की एसेसरीज की दुकानों पर भी लोग चार्जर की मांग करते दिखे।

भाजपा ने राहत कार्यों के लिए प्रमुख नेताओं को दिया जिम्मा
भाजपा ने प्रदेश में भारी बारिश से हो रहे नुकसान के बीच राहत कार्यों के लिए प्रमुख नेताओं को जिम्मा सौंप दिया है। कुल्लू जिले में गोविंद ठाकुर, महेश्वर सिंह और सुरेंद्र शौरी की टीम राहत कार्यों का जायजा लेगी। मंडी में राकेश जम्वाल, अनिल शर्मा, ओपी गांधी और भाजपा के मंडी जिले के सभी विधायक इनके साथ नुकसान का निरीक्षण करेंगे व राहत पहुंचाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला सोलन में हुए नुकसान का जायजा डॉ. राजीव सैजल, परमजीत सिंह पम्मी व रतन सिंह पाल तीन लोगों की टीम लेगी। सिरमौर जिला में चौधरी सुखराम, रीना कश्यप और विनय गुप्ता नुकसान का जायजा लेंगे। चंबा में हंसराज, डीएस ठाकुर, जनकराज, कांगड़ा में हुए नुकसान व राहत कार्यों का जायजा विपिन परमार, त्रिलोक कपूर और पवन काजल लेंगे। ऊना जिला में सतपाल सिंह सत्ती, वीरेंद कंवर, बलवीर, हमीरपुर व बिलासपुर में त्रिलोक जम्वाल, विजय अग्निहोत्री तथा राजेंद्र गर्ग को जिम्मा सौंपा गया है। शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पिति जिला में सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, बलवीर वर्मा, सूरत नेगी तथा डॉ. रामलाल मारकण्डेय राहत कार्यों का जायजा लेंगे।

 
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा
बिंदल ने कहा कि प्रदेश भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता प्रभावित जनता के साथ खड़ा है। भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश की रिपोर्ट से अवगत करवाया है। 10 जुलाई को सारा दिन मूसलाधार बारिश होती रही, उसमें भी भाजपा के विधायक व नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच रहे। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारी बारिश के बावजूद मंडी जिला का दौरा किया और स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं जिला सिरमौर का दौरा किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें