फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में रसूखदारों को नहीं हाईकोर्ट के आदेशों की परवाह

Wed, 23 Dec 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के कई रसूखदारों को कानून का कोई डर नहीं है। वह अब भी अपनी गाड़ियों में पहचान से संबंधित लिखे गए शब्दों को नहीं हटा रहे हैं। शहर में अभी भी ऐसी कई गाड़ियां धड़ल्ले से घूम रही हैं जिन गाड़ियों में भारत सरकार, हिमाचल सरकार, प्रेस, आर्मी, डाक्टर इत्यादि लिखा रहता है।
विज्ञापन


यह मोटर व्हीकल 121 की अवहेलना हैं। पुलिस की चेतावनियों के बावजूद कुछ गाड़ियों के चालक इन्हें नहीं हटा रहे हैं। यह सीधे तौर पर प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना हैं। पुलिस प्रशासन ने प्रदेश सरकार के आदेशों की अनुपालना करते हुए अधिकांश सरकारी और निजी गाड़ियों पर ओहदा लिखकर रौब से घूमने वालों पर नकेल कस दी है।

लेकिन पूरी तरह से इस मुहिम में कामयाबी नहीं मिल पाई है। इस फैसले के बाद पुलिस प्रशासन, जिला कचहरी के न्यायाधीश, डीसीए एडीएम और एसडीएम सहित ऐसे अधिकांश लोगों ने पहचान संबंधी शब्द हटा दिए। अधिकांश ने आदेशों की अनुपालना कर ली है। लेकिन शहर में अब भी ऐसी कई गाड़ियां रोजाना देखी जा सकती है।
विज्ञापन


जिसमें पहचान संबंधी शब्द अब भी लिखे देखे जा सकते हैं। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना की जा रही है। जब जब उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला आता है वह उस पर कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें