फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उपायुक्त अनुपम कश्यप को मिला इंडियन हीरोज अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। फेम इंडिया मैगजीन की प्रतिष्ठित 100 डीएम रैंकिंग में 8वां स्थान प्राप्त करने पर शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप को इंडियन हीरोज अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से उपायुक्त को यह सम्मान दिया गया। एसोसिएशन के सदस्य हिमांशु कुमरा ने शुक्रवार को अनुपम कश्यप को पहाड़ी टोपी, मफलर, मोमेंटो व प्रशस्ति-पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज और प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बॉलीवुड अभिनेता रोहिताश्व गौड़ और उपाध्यक्ष एवं उनकी पत्नी रेखा गौड़ ने उपायुक्त का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें