व्यापारी बसों में सामान भेजते हैं। कभी चालकों व परिचालकों के पास लिफाफा पकड़ा देते हैं तो कभी किसी के पास सामान भेज देते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सवारियों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जो व्यापारी बसों में सामान भेजते हैं, उनका सामान लाने और ले जाने का टिकट लगेगा।
30 लाख में बिका एचपी 09-999 नंबर
परिवहन विभाग की ऑनलाइन बोली में 09-999 नंबर 30 लाख रुपये में बिका है। यह नंबर स्कूटर के लिए लिया गया है। अब तक 1,585 गाड़ियों को ऑनलाइन नंबर दिए जा चुके हैं। इससे विभाग को 6 करोड़ की आय हुई है।
सड़क सुरक्षा को लेकर करोड़ों की राशि आवंटित
सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागाें को करोड़ों की राशि आवंटित की गई है। सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के लिए प्रति काॅलेज को 30-30 हजार, प्रति सीनियर स्कूलों के लिए 10 हजार, स्वास्थ्य विभाग को कार्यशाला लगाने के लिए 12 लाख, पुलिस विभाग को 8 करोड़ 40 लाख, लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने के लिए 9 करोड़ और एचआरटीसी को पांच क्रेन खरीदने के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपये दिए हैं।