फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में बाजार से इतने रुपये सस्ता मिलेगा पौष्टिक नमक, कुपोषण से बचाने को पहल

Wed, 25 Dec 2019 11:43 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में डबल फोर्टिफाइड (आयोडीन और आयरन युक्त) नमक मिलेगा। यह नमक बाजार मूल्य की अपेक्षा 22 रुपये सस्ता होगा। उपभोक्ताओं को यह नमक 8 रुपये प्रति किलो दिया जाएगा। झारखंड और कर्नाटक सरकार उपभोक्ताओं को यह नमक उपलब्ध करा रही है। डबल फोर्टिफाइड नमक देने वाला हिमाचल तीसरा राज्य होगा।

विज्ञापन


इस नमक की खास बात यह है कि यह लोगों, खासकर बच्चों को कुपोषण से बचाएगा। इसमें आयरन, आयोडीन और सूक्ष्म पौष्टिक  तत्व हैं। बच्चों के आई क्यू के लिए भी यह नमक लाभदायक होगा।  खाद्य आपूर्ति निगम ने डबल फोर्टिफाइड नमक देने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे। इसमें 13 कंपनियों ने भाग लिया। निगम ने टेंडर फाइनल कर फाइल मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दी है।

विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निगम ने दिए टेंडर करने के निर्देश 

अभी उपभोक्ताओं को डिपुओं में साधारण नमक दिया जाता था। इसमें सिर्फ आयोडीन होता था। हिमाचल के लोग इस नमक का इस्तेमाल नहीं करते थे। आधे से ज्यादा नमक डिपुओं में बच जाता था। एक महीने से ज्यादा नमक को रख भी नहीं सकते थे। ऐसे में नमक की वेस्टेज ज्यादा होती थी। 

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में डबल फोर्टिफाइड नमक दिया जाना है। खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर करने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए यह नमक काफी गुणकारी होगा। - अमिताभ अवस्थी, सचिव खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें