फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ओटीपी बना परेशानी का सबब, देरी से मिला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राशन डिपुओं में भारी संख्या में राशन लेने के लिए आए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में रविवार को भारी संख्या में लोग राशन लेने के लिए डिपुओं में आए, लेकिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के राशन डिपो सुबह दस बजे खुल गए थे। रविवार को शाम छह बजे तक लोगों को राशन दिया जाता है। लोग लाइन में लगकर राशन ले रहे थे ,लेकिन ओटीपी नंबर जब मशीन पर डाला जा रहा था, तो उसमें खराबी आ रही थी। इस वजह लोगों को राशन लेने के लिए 10 से 12 मिनट का इंतजार करना पड़ा। दिनभर शहर के अलग-अलग राशन डिपुओं में यही स्थिति देखने को मिली। बता दें कि शहर में 40 के करीब राशन डिपो हैं। इन डिपुओं से हजारों लोगों को आटा, चावल, चीनी, नमक समेत अन्य खाद्य पदार्थ सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें