व्यवस्था देखने के लिए पांच सदस्यीय टीम ने किया दौरा
दावा : देश में बाकी राज्यों से बेहतर है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में उपभोक्ताओं को राशन देने की व्यवस्था देखने के लिए राजस्थान से पांच सदस्यीय टीम शिमला आई। टीम ने एक्सपोजर विजिट के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की पूरी व्यवस्था को करीब से समझा। खास तौर पर उपभोक्ताओं को राशन पहुंचाने की प्रक्रिया और इसके संचालन से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली।
विभाग का दावा है कि देश के बाकी राज्यों से शिमला में पीडीएस व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो रही है। यही वजह है कि राजस्थान से आई टीम ने यहां का दौरा किया। टीम ने राशन की प्रक्रिया, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने टीम को बताया कि पीडीएस के तहत पात्र उपभोक्ताओं तक राशन पहुंचाने के लिए व्यवस्था किस तरह संचालित हो रही है। यही वजह है कि टीम ने जमीनी स्तर पर राशन वितरण की प्रक्रिया को आसानी से समझा। उधर, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि एक्सपोजर विजिट पर टीम आई है और उन्होंने व्यवस्था को बारीकी से परखा। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि राजस्थान से टीम दौरे पर आई है और डिपुओं, गोदमों और गैस एजेंसियों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। रविवार को टीम धर्मशाला में होगी।