फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Anti Hail Gun: विदेशों पर निर्भरता खत्म, अब देश में ही बनेगी एंटी हेलगन, शिमला में ट्रायल सफल

विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 10:40 AM IST

सार

 आईआईटी मुंबई के डिपार्टमेंट ऑफ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की ओर से शिमला जिले के मंढोल में स्थापित पहली स्वदेशी एंटी हेलगन का ट्रायल सफल रहने के बाद आईआईटी मुंबई के शोधकर्ताओं ने आईआईटी मंडी के सहयोग से प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयार कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी हेलगन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला


इतना ही नहीं विदेशी एंटी हेलगन चलाने के लिए एसिटिलीन गैस इस्तेमाल हो रही है जबकि स्वदेशी एंटी हेलगन एलपीजी से संचालित होती है जिसके चलते इसका संचालन भी सस्ता है।  स्वदेशी एंटी हेलगन तैयार करने वाली आईआईटी मुंबई के डिपार्टमेंट ऑफ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की टीम में बतौर शोधकर्ता शामिल रहे जिले के नावर टिक्कर के रहने वाले इंजीनियर शुभम चौहान ने बताया कि आईआईटी मुंबई के शोधकर्ताओं ने डीन रिसर्च की अनुमति से स्टार्ट अप तैयार किया है। सेब उत्पादक संगठन स्वदेशी एंटी हेलगन लगाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले साल सेब सीजन से पहले एक से दो स्वदेशी एंटी हेलगन स्थापित कर ली जाए।


आईआईटी मुंबई के डीन रिर्सच की अनुमति से स्टार्ट अप स्थापित

आईआईटी मुंबई के डिपार्टमेंट ऑफ  एयरोस्पेस इंजीनियरिंग ने संस्थान के डीन रिर्सच की अनुमति से स्टार्ट अप स्थापित किया है। शिमला के मंढोल में स्थापित पहली स्वदेशी एंटी हेलगन का ट्रायल सफल रहने के बाद बागवान संगठनों के आग्रह पर अब स्टार्ट अप के माध्यम से स्वदेशी एंटी हेलगन तैयार कर उपलब्ध करवाई जाएंगी।-प्रो. सुदर्शन कुमार, इंस्टीट्यूट चीफ, एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ  एयरोस्पेस इंजीनियरिंग आईआईटी मुंबई

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next