हिमाचल प्रदेश के 181 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई शिमला शाखा के डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। घोटाले में फंसे निजी शिक्षण संस्थानों के साथ सीबीआई शिमला शाखा में रहे डीएसपी पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई शिमला शाखा के डीएसपी बलवीर को सौंपी गई थी। डीएसपी ने शिमला में रहते और किन-किन मामलों की जांच की है, इसका रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। चंडीगढ़ सीबीआई ने डीएसपी बलवीर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है वहीं, प्रवर्तन निदेशालय भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ जांच कर रहा है।