फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग ने शुरू की छात्रवृत्ति आवंटन की जांच

Sat, 11 Aug 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के निजी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आवंटित होने वाली छात्रवृत्ति राशि पर भी जांच शुरू हो गई है। प्रधान सचिव आरडी धीमान ने निदेशक तकनीकी शिक्षा को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में 150 करोड़ का घोटाला होने की आशंका है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तकनीकी शिक्षा विभाग ने भी जांच करवाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को प्रधान सचिव आरडी धीमान ने जांच के आदेश दिए। 

तकनीकी शिक्षा विभाग की जांच शुरू होने पर प्रदेश में स्थित निजी इंजीनियरिंग, फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेजों पर शिकंजा कसना तय है। प्रदेश के निजी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में हजारों विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों को भी अनुसूचित जाति, जनजाति, मेधावी सहित कई अन्य योजनाओं के तहत छात्रवृत्तियां दी जाती हैं। शक है कि इन संस्थानों में भी छात्रवृत्ति आवंटन में घोटाला हुआ होगा।

शिक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई निजी संस्थान शक के घेरे में आ गए हैं। 150 करोड़ का इन संस्थानों में घोटाला होने की आशंका है। इसी तर्ज पर तकनीकी संस्थानों में भी जांच होने पर बड़ा घोटाला सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें