फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज में रोपे देवदार के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला के हेरिटेज क्लब मिरासा ने हिरोशिमा दिवस पर शांति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देवदार के पौधे रोपे। राज्य वृक्ष देवदार को कॉलेज परिसर में लगाया गया। कार्यक्रम हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों की स्मृति को समर्पित रहा। इस दौरान छात्रों ने शांति संदेश लिखकर वॉल ऑफ पीस तैयार की और अहिंसा, सहिष्णुता तथा करुणा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन देवदार वृक्ष को शांति और एकता के प्रतीक के रूप में संरक्षित करने के संकल्प के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें