फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वर्ण पब्लिक स्कूल में की दांतों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बाल दिवस पर स्वर्ण पब्लिक विद्यालय टुटीकंडी में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. शिवाली वर्मा और उनकी सहायक रोमा सल्होत्रा ने नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। इस अवसर पर चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों की स्वच्छता और उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से दिन में दो बार ब्रश करने, मीठे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन न करने और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान बच्चों को टूथपेस्ट और टूथब्रश भी वितरित किए। इस दौरान क्लब अध्यक्ष पूनम शर्मा, सचिव रुपिंदर राजपाल, एडिटर नेहा शर्मा और सदस्य सीमा मेहता उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाले चिकित्सकों और क्लब की सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें