फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने अब इन जिलों में दी दस्तक, आईजीएमसी पहुंचे चार मरीज

Tue, 31 Jul 2018 09:12 AM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर, सोलन के बाद अब जिला शिमला और किन्नौर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में आधा दर्जन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें जिला शिमला के तीन, किन्नौर से एक, बिलासपुर और सोलन जिला से भी एक-एक मरीज आईजीएमसी पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों के लिए दवाइयां और टेस्ट निशुल्क कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शिमला के सुन्नी, रोहडू और चिड़गांव, किन्नौर के सांगला, बिलासपुर के घुमारवीं और सोलन के कुनिहार से मरीज बुखार के चलते उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचे हैं। मेडिसन विभाग की ओपीडी में इन मरीजों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। टेस्ट करने पर इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। आईजीएमसी में इन मरीजों का उपचार चल रहा है। अब सभी मरीज ठीक बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

84 में से 29 डेंगू की चपेट में

डेंगू के चलते 27 जुलाई को प्रदेश में 84 लोगों के सैंपल जुटाए गए। इसमें 29 लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए। हिमाचल में अब तक 1571 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई है। इनमें 449 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। 

कहां कितने मामले
आईजीएमसी -6, सोलन -192, मंडी - 3, टांडा -2 और बिलासपुर में 246 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक यह आंकड़ा 449 पहुंच गया है।  

हिमाचल के अस्पताल प्रशासन और सीएमओ को डेंगू से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कई जिलों में बीमारी के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस पर पूरी नजर बनाए हुए है। बीमारी की पुष्टि होने पर मरीजों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। - डॉ. बलदेव, निदेशक स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें