फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बड़सर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले-माफी मांगें पूर्व उद्योग मंत्री

विज्ञापन
मैहरे बाजार में धरना प्रदर्शन करते ब्लॉक कांग्रेस बड़सर के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर ने मंगलवार को मैहरे बाजार में जसवां-परागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और भाजपा मंडल परागपुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा के माध्यम से एसपी हमीरपुर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण कुमार चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया था। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनके परिवार व पत्नी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इससे पूरे प्रदेश में सीएम और उनके परिवार का अपमान हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की अभद्र भाषा के प्रयोग से प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जबतक भाजपा के पूर्व मंत्री माफी नहीं मांगते हैं तब तक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और उग्र प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में केवल धीमान, कुलवंत पठानिया, तरसेम, सुनील, विनोद धीमान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें