फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आदेशों के बाद भी पदोन्नति अटकी, कर्मचारी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति का मुद्दा फिर गरमाया
विज्ञापन

बोर्ड प्रबंधन के आदेशों की फील्ड में अनदेखी के चलते अब आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति का मुद्दा फिर गरमा गया है। तकनीकी कर्मचारी संघ का कहना है कि बोर्ड प्रबंधन पदोन्नति प्रक्रिया में देरी कर रहा है। जबकि पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के आदेश जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद फील्ड इकाइयों की पदोन्नति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

संघ के अनुसार फील्ड की तकनीकी श्रेणियों में पदोन्नति के लिए उपलब्ध रिक्त पदों की गणना करने, पत्र कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर और महासचिव चमन लाल शर्मा ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी विद्युत बोर्ड की फील्ड व्यवस्था की रीढ़ हैं। कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति को अनावश्यक रूप से लंबित रखना उनके साथ न्याय नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन की ओर से सूची तैयार करने और विभागीय पदोन्नति समिति की कार्रवाई में किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि आईटीआई और गैर-आईटीआई कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से पदोन्नति नहीं दी गई तो वह ट्रेड यूनियन प्रक्रिया के तहत आंदोलन आगामी दिनों में शुरू किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेवारी बोर्ड प्रबंधन की होगी। बता दें कि पूरे प्रदेश भर में आईटीआई और गैर आईटीआई कर्मचारियों की संख्या सैकड़ों की तादाद में है। ऐसे में ये लंबे समय से अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें