फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी वाड्रा को हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी बनाने की मांग

Wed, 24 Jul 2019 07:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को बदलकर प्रियंका गांधी को प्रदेश प्रभारी बनाने की मांग उठना शुरू हो गई है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में कई पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को प्रदेश प्रभारी बनाने की वकालत की।

विज्ञापन


विभाग के उपाध्यक्ष नागरु राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा, रजनी पाटिल से ज्यादा प्रियंका हिमाचल को जानती हैं। शिमला में उनका घर होने से हिमाचल से उनका पारिवारिक रिश्ता भी है।

ऐसे में हाईकमान कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रियंका को प्रभारी बनाए। ठियोग महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ऊषा डोगरा समेत कई अन्य पदाधिकारियों की ओर से यह मांग उठी। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यालय प्रभारी सैन राम नेगी ने कांग्रेस कमेटी से आग्रह किया है कि उनके विभाग में रिक्त पड़े अध्यक्ष पद पर तुरंत नियुक्ति हो। बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि उनके आग्रह को आलाकमान के समक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे एकजुटता से सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले दो उपचुनाव हमारी परीक्षा की घड़ी है। ऐसे में आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करें। 

शड़ी मंदिर पर राजनीति न करने की भी वकालत 
अनुसूचित जाति सेल के कुछ पदाधिकारियों ने ठियोग के शड़ी मंदिर पर राजनीति नहीं करने की भी वकालत की। इनका प्रतिनिधित्व कर रही ठियोग महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ऊषा डोगरा ने कहा कि कुछ लोग इस मामले में राजनीति कर रहे हैं, जो सही नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें