फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली का एसपीएम मैदान बनेगा स्मार्ट, निगम से मांगा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद ने मैदान को स्मार्ट बनाने की उठाई थी मांग
विज्ञापन

टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट बनाने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के संजौली के इंजनघर वार्ड में स्थित एसपीएम मैदान को जल्द ही स्मार्ट स्टेडियम में तबदील किया जाएगा। इससे साथ लगते वार्डों के बच्चों को खेलने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस मैदान को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम से प्लान मांगा है। स्थानीय पार्षद आरती चौहान ने नगर निगम के इस मैदान को स्मार्ट सिटी से स्टेडियम बनाने की मांग की थी। यहां टेनिस और बेडमिंटन कोर्ट बनाने की योजना है। हाल ही में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक की अगुवाई में एक टीम ने इस मैदान का जायजा भी लिया था। इसके बाद नगर निगम से इस बारे में विस्तृत प्लान मांगा गया है।
विज्ञापन

अभी इस मैदान का इस्तेमाल इस क्षेत्र के तीन स्कूल भी कर रहे हैं। खेलने कूदने के अलावा कई स्कूल सुबह की प्रार्थना सभा भी यहीं करवाते हैं। स्थानीय पार्षद आरती चौहान ने कहा कि जल्द इस मैदान को स्मार्ट बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा। उधर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक नितिन गर्ग ने बताया कि एसपीएम मैदान का दौरा किया गया है। इसे स्मार्ट बनाने के लिए निगम से प्लान मांगा है।
विज्ञापन

दो करोड़ से स्मार्ट होंगे शहर के पार्क
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के पार्क भी स्मार्ट बनाए जाएंगे। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होना है। कई पार्कों का काम शुरू भी हो गया है। कई पार्कों में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें