फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मणिमहेश यात्रा में सवारियां लेकर आई निजी गाड़ियों पर हो सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन ने उठाई मांग
विज्ञापन

कहा, ऐसा न हुआ तो विभाग के खिलाफ शुरू करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मणिमहेश यात्रा में सवारियां लेकर आई निजी गाड़ियों के चालान के साथ उन्हें जब्त किया जाए। देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन ने आरटीओ विभाग से यह मांग उठाई है। एसोसिएशन ने दो टूक कहा है कि अगर इन पर कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। एसोसिएशन के संस्थापक नरेंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा पर हजारों श्रद्धालु आते हैं। यात्रा के दौरान हजारों शिवभक्त पवित्र डल में डुबकी लगाते हैं। देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन का कहना है कि यात्रा के दौरान सैकड़ों निजी गाड़ियां सवारियां लेकर आती हैं।बिना परमिट व बीमा और वैध दस्तावेजों के टैक्सी की तरह सवारियां ढोते हैं। इन पर न के बराबर कार्रवाई होती है। एसोसिएशन ने कहा कि नियम क्या सिर्फ टैक्सी वालों के लिए हैं। निजी गाड़ियों पर कैरियर की अनुमति नहीं है, फिर भी वे खुलेआम मणिमहेश यात्रा में यात्रियों को ढोती हैं। एसोसिएशन ने कहा कि अगर कोई निजी गाड़ी पकड़ी जाती है तो महज 500 या 1000 रुपये का चालान कर छोड़ दिया जाता है। एसोसिएशन ने कहा कि अगर उन पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें