फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सलाणा भूमि वापसी की राज्यपाल से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एज केयर इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात की। संस्था ने इस दौरान लंबित मांगों को राज्यपाल के समक्ष रखा। इस दौरान सलाणा भूमि वापसी का मुद्दा राज्यपाल के समक्ष रखा। प्रधान आरएल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस कौशल ने बताया कि छोटा शिमला स्थित उनका परिसर प्रशासन द्वारा मरम्मत के लिए अस्थायी रूप से अपने नियंत्रण में लिया था। यह परिसर अभी तक संस्था को वापस नहीं सौंपा है। एज केयर इंडिया ने राज्यपाल से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। संस्था चाहती है कि सलाणा भवन का सही उपयोग सुनिश्चित हो। इस अवसर पर महासचिव डॉ. अमरपाल सिंह कोच्चर, उपाध्यक्ष वरियाम सिंह बैंस और कार्यकारिणी सदस्य सीएम वालिया मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें