शिमला। जिले में राशन के स्टॉक और गैस सिलिंडरों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने की। बैठक में शामिल निरीक्षकों को नियमित मॉनिटरिंग और समय पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा ऊपरी शिमला के राशन डिपुओं में बरसात के दौरान राशन नहीं पहुंचने के मामलों को लेकर भी स्थिति रिपोर्ट मांगी गई। जिले के साढ़े पांच सौ से अधिक राशन डिपुओं से करीब दो लाख से अधिक राशनकार्ड धारक सब्सिडी पर राशन लेते हैं। बैठक में निरीक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक डिपो में निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध रहना सुनिश्चित किया जाए। संवाद