फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां राष्ट्रीय महासचिव समेत 3 युवा नेताओं पर मांगी कार्रवाई, प्रदेशाध्यक्ष को भेजा पत्र

Wed, 29 Nov 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप लगाते हुए युकां राष्ट्रीय महासचिव समेत तीन युकां नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की की मांग उठाई है। 
विज्ञापन




पांवटा ब्लॉक इकाई की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को शिकायत पत्र भेजा गया है। बीते दिनों पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की गई थी। इसमें बूथ स्तर पर विस चुनाव के दौरान गतिविधियों की फीडबैक कार्यकर्ताओं से ली गई। 

बैठक में प्रस्ताव पारित कर असगर अली, चंद्रजोत सिंह और वसीम मलिक समेत पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों को निष्कासित करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्कासन की मांग की

बैठक में प्रस्ताव पारित कर युकां महासचिव मनीष ठाकुर, युकां प्रदेश महासचिव इंतजार अली व युकां पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष परविंद्र सिंह बिट्टू पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे। प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से लिखित शिकायत पत्र प्रदेशाध्यक्ष के साथ हुई बैठक में सौंप दिया गया है। 

इसमें इन युकां पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निष्कासन की मांग की गई है। उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कुछ युकां नेताओं ने पार्टी विरोधी कार्य किया है। 

इनमें युकां राष्ट्रीय महासचिव, युकां प्रदेश महासचिव व युकां पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हैं। इनके खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ है। प्रस्ताव कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सौंपकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें