शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में विविधता और राष्ट्रीय एकीकरण की समकालीन चुनौतियों पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुक्रवार को समापन हुआ। 18 से 20 नवंबर तक आयोजित इस संगोष्ठी में देशभर के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से पहुंचे विद्वानों ने नौ अकादमिक सत्रों में शोधपत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी के दौरान राष्ट्रीय एकीकरण के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और संवैधानिक पहलुओं पर चर्चा की गई। तीसरे दिन मीडिया, प्रौद्योगिकी और भविष्य की नीतिगत चुनौतियों पर दो सत्र आयोजित किए गए। समापन सत्र की अध्यक्षता संस्थान के पूर्व फेलो प्रो. एस. रंगनाथ ने की। इस दौरान द हिंदू के नेशनल कंटेंट ट्रांसफॉर्मेशन एडिटर डॉ. श्रीनिवासन रमानी ने समापन संबोधन दिया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने आयोजन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सत्र का संचालन संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अखिलेश पाठक ने किया। संवाद