फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्लोडगंज घूमने आया दिल्ली का छात्र लापता

Tue, 19 Mar 2019 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

40 साथी छात्रों के साथ पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज घूमने आया दिल्ली का एक छात्र लापता हो गया। छात्र को उसके साथियों और पुलिस ने हर जगह तलाश किया, लेकिन अभी तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली की अग्रसेन यूनिवसिर्टी के द्वितीय सेमेस्टर के 40 छात्रों का टूअर पर्यटन नगरी धर्मशाला घूमने आया है। पांच अध्यापक भी साथ थे। इसी बीच छात्र भागसूनाग घूमने गए।

जब वे वापस आए तो हिमांश आहुजा (20) पुत्र पंकज आहुजा निवासी शहादरा दिल्ली बीच रास्ते से गायब हो गया। इस दौरान छात्र का फोन भी स्विच ऑफ आया। इस पर छात्रों और उसके अध्यापकों ने उसे हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना मैक्लोडगंज में छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहीं सूचना के बाद पुलिस थाना मैक्लोडगंज के पुलिस जवानों ने छात्रों को हर जगह ढूंढा लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला। वहीं इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। छात्र की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें