फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawalamukhi Temple: मन्नत पूरी होने पर दिल्ली के श्रद्धालु ने ज्वालाजी मंदिर में चढ़ाया 21 किलो चांदी का छत्र

Sun, 09 Apr 2023 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

प्रिया ने बताया कि उन्होंने जो मन्नत माता से मांगी थी, वह पूरी हुई है। ऐसे में रविवार को माता रानी के दरबार में उन्होंने चांदी का छत्र भेंट किया है।
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के एक श्रद्धालु ने अपनी बेटी की मन्नत पूरी होने पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी माता के दर पर रविवार को 21 किलो चांदी से बना छत्र चढ़ाया। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। नई दिल्ली के जवाहर पार्क के रहने वाले श्रद्धालु दविंद्र भल्ला ने बताया कि उनकी बेटी की मन्नत पूरी हुई है।

विज्ञापन



इसलिए वह परिवार के साथ माता ज्वाला के दरबार में छत्र चढ़ाने आए हैं। दविंद्र की बेटी प्रिया ने बताया कि उन्होंने जो मन्नत माता से मांगी थी, वह पूरी हुई है। ऐसे में रविवार को माता रानी के दरबार में उन्होंने चांदी का छत्र भेंट किया है।

मंदिर पुजारी संदीप शर्मा ने दिल्ली से आए इन श्रद्धालुओं की विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मंदिर न्यास के वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के एक श्रद्धालु ने रविवार को 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें