जिले के 82 निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा मंडरा रहा है। इन स्कूलों ने 31 मार्च तक मान्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है।
इन स्कूलों को शिक्षा विभाग ने अब 25 अप्रैल तक 500 रुपये लेट फीस के साथ नवीनीकरण कराने का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि के भीतर मान्यता का नवीनीकरण नहीं कराया तो इन स्कूलों की मान्यता को रद्द कर दिया जाएगा।
वहीं उन्होंने जिले के सभी 20 ब्लॉक के बीईईओ को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने ब्लॉक में चल रहे ऐसे प्राथमिक से मिडल स्तर के स्कूलों की सूची तैयार करवाकर प्रक्रिया को पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
उप निदेशक कार्यालय से जारी आदेशों के मुताबिक शैक्षणिक सत्र के आरंभ होने से 15 दिन पहले तक यह प्रक्रिया पूरी कर दी जानी चाहिए, मगर अभी भी जिले में चल रहे ऐसे 82 स्कूल है जिन्होंने मान्यता को रिन्यू नहीं करवाया है।
31 मार्च तक 142 स्कूलों ने ही इस प्रक्रिया को पूरा किया है। शेष बचे स्कूलों को मान्यता रिन्यूल की प्रक्रिया को पूरा करने के लिये 500 रुपये लेट फीस के साथ मौका दिया गया है।
जिले में 348 निजी स्कूल
जिले में 348 माध्यमिक और प्राथमिक स्तर के स्कूल चल रहे हैं।
इनमें 124 प्राथमिक जबकि 224 माध्यमिक स्तर के स्कूल शामिल हैं। माध्यमिक स्कूलों में 82 ने वार्षिक मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।