फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Mon, 31 Mar 2025 12:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार करवाने के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
देह व्यापार पर पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार करवाने के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्मी कैंट अल्हीलाल के समीप एक होटल पर दबिश देकर यह कार्रवाही की है। हिरासत में ली गई महिलाएं पंजाब की हैं।

विज्ञापन


दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया पिछले कुछ समय से शिकायतें आ रही थीं कि बैजनाथ-पालमपुर मार्ग पर चल रहे होटल में देह व्यापार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं को  न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें