फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- भाजपा गुड लेंथ डिलीवरी, कांग्रेस वाइड और आप नो बाल

Mon, 07 Nov 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग जयराम ठाकुर को लेकर इतना कह सकते हैं कि कुछ और ज्यादा विकास किया होता तो अच्छा होता। लेकिन कोई भी उन पर भ्रष्टाचार के लिए अंगुली नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैजनाथ में चुनावी रैली की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा गुड लेंथ डिलीवरी वाली पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस वाइड बाल है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) नो बाल की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। कोई भी पायलट इसे नहीं बचा सकता है।  सोमवार को मेला ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग जयराम ठाकुर को लेकर इतना कह सकते हैं कि कुछ और ज्यादा विकास किया होता तो अच्छा होता। लेकिन कोई भी उन पर भ्रष्टाचार के लिए अंगुली नहीं उठा सकता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं दो बार भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा हूं। आप से अपील करता हूं कि ऐसे शालीन और शिष्टाचार व्यक्ति को एक मौका और मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए एक-दो घंटे नहीं, दिन लग जाएंगे। भारत अब दूसरे देशों को हथियार देने वाला देश बन गया है। वर्तमान में आर्थिक स्थिति को लेकर देश पूरी दुनिया में पांचवें स्थान पर है। इससे पूर्व मंडल भाजपा के पदाधिकारियों ने राजनाथ सिंह को हिमाचली गद्दी गरडू पट्टी और शिव मंदिर का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें